Is Stock Market Closed on Makar Sankranti: मकर संक्रांति भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है। इसे अलग-अलग राज्यों में अलग नामों जैसे लोहड़ी, पोंगल आदि से मनाया जाता है। लेकिन ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए बड़ा सवाल यह है कि इस दिन शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद।
मकर संक्रांति पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा
बीएसई और एनएसई द्वारा जारी 2025 के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार खुले रहेंगे। हालांकि, आरबीआई ने इस दिन बैंक हॉलिडे घोषित किया है।
मकर संक्रांति पर क्यों खुले रहते हैं शेयर बाजार?
भले ही मकर संक्रांति कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश हो, लेकिन भारतीय स्टॉक एक्सचेंज का संचालन अलग नियमों के तहत होता है। बीएसई और एनएसई हर सार्वजनिक अवकाश या क्षेत्रीय त्यौहार के अनुसार अपने शेड्यूल को नहीं बदलते। इस साल मकर संक्रांति 2025 के आधिकारिक बाजार छुट्टियों की सूची का हिस्सा नहीं है। इसलिए इस दिन ट्रेडिंग सामान्य समय पर होगी।
14 जनवरी को इक्विटी, डेरिवेटिव, कमोडिटी, बॉन्ड और करेंसी से जुड़े ट्रेडिंग नियमित समय सुबह 9:15 बजे से शाम 3:30 बजे तक जारी रहेंगे।
मकर संक्रांति – त्योहार की झलक
मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल फसल के त्योहार हैं, जो खुशी और उत्साह का प्रतीक हैं। पंजाब में इसे लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है, वहीं तमिलनाडु में पोंगल का आयोजन होता है। यूपी, बिहार और झारखंड में मकर संक्रांति पतंगबाजी और पकवानों के लिए प्रसिद्ध है।
