Stock Market Holidays 2024: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) अक्टूबर में सिर्फ एक दिन के लिए बंद रहेंगे।यह बंद 2 अक्टूबर नेशनल हॉलिडे महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर रहेगा। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, हॉलिडे की वजह से इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, एसएलबी, करेंसी डेरिवेटिव और कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग और सेटलमेंट बंद रहेंगे। फिर यह अगले दिन खुलेंगे।
क्या 2 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट खुलेगा?
क्या 2 अक्टूबर को बंद रहेगा शेयर बाजार
भारतीय स्टॉक एक्सचेंज - बीएसई और एनएसई 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे। यह दिन महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता में अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए अहम भूमिका निभाई थी।
शेयर बाजार अवकाश कैलेंडर 2024
| क्रमांक | तारीख | दिन | विवरण | |
| 1 | 22-जनवरी-2024 | सोमवार | विशेष अवकाश | |
| 2 | 26-जनवरी-2024 | शुक्रवार | गणतंत्र दिवस | |
| 3 | 08-मार्च-2024 | शुक्रवार | Mahashivratri | |
| 4 | 25-मार्च-2024 | सोमवार | होली | |
| 5 | 29-मार्च-2024 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे | |
| 6 | 11-अप्रैल-2024 | गुरुवार | ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद) | |
| 7 | 17-अप्रैल-2024 | बुधवार | Shri Ram Navmi | |
| 8 | 01-मई-2024 | बुधवार | महाराष्ट्र दिवस | |
| 9 | 20-मई-2024 | सोमवार | आम संसदीय चुनाव | |
| 10 | 17-जून-2024 | सोमवार | बकरीद आईडी | |
| 11 | 17-जुलाई-2024 | बुधवार | मोहर्रम | |
| 12 | 15-अगस्त-2024 | गुरुवार | स्वतंत्रता दिवस/पारसी नववर्ष | |
| १३ | 02-अक्टूबर-2024 | बुधवार | Mahatma Gandhi Jayanti | |
| 14 | 01-नवंबर-2024 | शुक्रवार | Diwali Laxmi Pujan* | |
| 15 | 15-नवंबर-2024 | शुक्रवार | Prakash Gurpurb Sri Guru Nanak Dev | |
| 16 | 25-दिसंबर-2024 | बुधवार | क्रिसमस | |
अक्टूबर में शेयर बाजार में अवकाश
बीएसई और एनएसई जैसे भारतीय स्टॉक एक्सचेंज 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे, जो एक राष्ट्रीय अवकाश है।
Share Market Open Close Time: शेयर बाजार समय
इक्विटी सेगमेंट पर ट्रेडिंग सप्ताह के सभी दिनों में होती है (शनिवार और रविवार तथा एक्सचेंज द्वारा पहले से घोषित छुट्टियों को छोड़कर)।
इक्विटी सेगमेंट का बाजार समय इस प्रकार है:
1) प्री-ओपन सेशन
ऑर्डर एंट्री एवं बदलाव के लिए: 09:00 बजे
ऑर्डर एंट्री एवं बदलाव के लिए बंद: 09:08 बजे
2) नियमित ट्रेडिंग सत्र
सामान्य बाजार खुलने का समय: 09:15 बजे
सामान्य बाजार बंद होने का समय : 15:30 बजे
3) समापन सत्र
समापन सत्र 15.40 बजे से 16.00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा
4) ब्लॉक डील सत्र का समय
यह विंडो सुबह 08:45 बजे से 09:00 बजे के बीच होता है।
दोपहर की विंडो: यह विंडो दोपहर 02:05 बजे से 2:20 बजे के बीच होता है।
