IOC, GAIL पर लगातार दूसरी तिमाही में लगा जुर्माना

IOC, GAIL fined second consecutive quarter: कंपनियों ने शेयर बाजार को अलग-अलग दी गई जानकारी में बीएसई और एनएसई द्वारा लगाए गए जुर्माने का विवरण दिया। हालांकि साथ ही दावा किया कि निदेशकों की नियुक्ति सरकार के अधीन है और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।

IOC, GAIL fined second consecutive quarter: इंडियन ऑयल और गेल (इंडिया) लिमिटेड सहित सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व गैस कंपनियों पर निदेशक मंडल में आवश्यक संख्या में स्वतंत्र निदेशकों न होने संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहने के लिए लगातार दूसरी तिमाही में जुर्माना लगाया गया है।

crude Oil

कंपनी ने बीएसई और एनएसई द्वारा लगाए गए जुर्माने का विवरण दिया।

बीएसई और एनएसई ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी), ऑयल इंडिया लिमिटेड, गेल, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड पर 5.42-5.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

End of Feed