Dolly Khanna के निवेश वाले इस शेयर में निवेशकों की चांदी! अब ₹25 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहती है। दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल इस शेयर ने भी बीते एक साल में करीब 103% का रिटर्न दिया है।

शेयर बाजार में निवेश करने वाले अधिकांश निवेशक मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) है। रिफाइनरी कारोबार से जुड़ी इस कंपनी ने पिछले 5 सालों में निवेशकों को 1,178% का बंपर रिटर्न दिया है। इस शेयर में दिग्गज शेयर बाजार निवेशक डॉली खन्ना ने भी निवेश किया है।

Multibagger stock

मल्टीबैगर स्टॉक

सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना की चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। दिलचस्प बात यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने जून 2026 तिमाही के 14.98 प्रतिशत से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर सितंबर 2026 तिमाही में 15.79 प्रतिशत कर दी। इसी अवधि के दौरान, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी अपनी हिस्सेदारी 1.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.18 प्रतिशत कर दी।

End of Feed