छोटी कंपनियों पर जमकर पैसा लगा रहे लोग, IPO के जरिए लगाई गई रकम उड़ा देगी होश

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 23, 2023, 07:22 PM IST

MSME IPO : पिछले साल 109 कंपनियों ने एसएमई आईपीओ (MSME IPO) से 1,875 करोड़ रुपये जुटाए थे। आंकड़ों के अनुसार, कुल 139 आईपीओ ने बीएसई और एनएसई के एसएमई मंच पर शुरुआत की। अकेले सितंबर में 37 एसएमई आईपीओ आए हैं।

MSME IPO : यह साल MSME यानी लघु और मझोले स्टार्टअप के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए अबतक काफी अच्छा रहा है। इस साल अबतक 139 एसएमई ने आईपीओ के जरिए 3,540 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह आंकड़ा बीते वर्ष के मुकाबले लगभग दोगुना है। पिछले साल की बात करें तो पूरे 2022 में 109 कंपनियों ने एसएमई आईपीओ (MSME IPO) से 1,875 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Investors are Attracting Towards MSME IPO

एसएमई आईपीओ से 1,875 करोड़ रुपये जुटाए थे।

प्राइमडेटाबेस.कॉम के डेटा के मुताबिक एसएमई आईपीओ के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 139 आईपीओ ने बीएसई और एनएसई के एसएमई मंच पर शुरुआत की। अकेले सितंबर में 37 एसएमई आईपीओ आए हैं।

End of Feed