बिहार में बही निवेश की बयार, 1.21 लाख करोड़ रुपये के बंपर निवेश का ऐलान, मिलेंगे 68,000 रोजगार

बिहार में निवेशक जमकर निवेश करने लगे हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि बिहार में 2025 से अब तक 1.21 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े 1,091 प्रस्ताव मिले हैं।

निवेशकों को बिहार भाने लगा है। इसलिए अब निवेशक जमकर बिहार में निवेश कर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार में 2025 से अब तक 1.21 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े 1,091 प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 68,807 से अधिक रोजगार पैदा होने का अनुमान है। राज्य सरकार पात्र निवेशकों को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (बीआईपीपी) के तहत मुफ्त भूमि भी उपलब्ध करा रही है।

investment boom in bihar

बिहार में बही निवेश की बहार (AI Generated Image)

बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश बढ़ाने के लिए निवेशक अनुकूल नीतियों, बुनियादी ढांचे के विस्तार, औद्योगिक भूमि की उपलब्धता, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूत करने और रोजगार सृजन पर ध्यान दे रही है।

End of Feed