महंगाई चुपचाप खा रही आपकी कमाई! जानिए आज के 10 लाख की 20 साल बाद कितनी रह जाएगी वैल्यू

चोर ताला तोड़कर चोरी करता है, लेकिन महंगाई...वह बिना ताला तोड़े आपकी मेहनत की कमाई चुरा लेती है! क्या आपको इसका अंदाजा है? आइए आज समझते हैं कि महंगाई कैसे चुपचाप आपकी जेब खाली कर रही है।

साल दर साल हम सभी की कमाई बढ़ रही है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि कमाई तो बढ़ रही है, फिर भी जेब क्यों खाली है? हम सब बढ़ी इनकम के बावजूद अपने जरूरी खर्च को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप भी इस परेशानी से घिरे हुए हैं और इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो इसका एक ही जवाब है कि आपकी कमाई को चुपके से महंगाई डायन खा रही है। आपको पता भी नहीं चल रहा है कि महंगाई आपकी कमाई को ही नहीं, बल्कि बचत पर भी सेंध लगा रहा है। आइए इससे 10 लाख के उदाहरण से समझते हैं।

inflation pinch

महंगाई की मार

पैसे की वैल्यू महंगाई के कारण घट रही

हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बचत करता है और उस पैसे को निवेश करता है। मान लेते हैं कि आपने आज बड़ी मेहनत से ₹10 लाख बचा लिए। बैंक में इसे जमा कर दिया। आपको लगा कि चलो हमने 10 लाख जमा कर लिए। लेकिन क्या आपने सोचा है कि 20 साल बाद इस ₹10 लाख की कितनी कीमत बचेगी? क्या इस 10 लाख से आप उतनी ही चीजें खरीद पाएंगे, जितनी आज खरीद सकते हैं? जवाब है, नहीं।

End of Feed