IIP: सुस्त पड़ा औद्योगिक उत्पादन, जुलाई में गिरकर 4.8 प्रतिशत पर

Industrial Production: भारत के औद्योगिक उत्पादन में गिरावट हुई है। यह सुस्त पड़कर जुलाई 2024 में 4.8 प्रतिशत पर आ गई जबिक जुलाई 2023 में 6.2 प्रतिशत बढ़ा था।

Industrial Production: इस साल जुलाई में खनन और विनिर्माण क्षेत्रों मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन की वजह से देश की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सुस्त पड़कर 4.8 प्रतिशत पर आ गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से गुरुवार को औद्योगिक उत्पादन के ये आंकड़े जारी किए गए। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के संदर्भ में मापा जाने वाला कारखाना उत्पादन जुलाई, 2023 में 6.2 प्रतिशत बढ़ा था।

Industrial production

औद्योगिक उत्पादन में गिरावट

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस साल जुलाई में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 4.8 प्रतिशत बढ़ा था। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर का उत्पादन जुलाई में 4.6 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 5.3 प्रतिशत बढ़ा था। खनन क्षेत्र की वृद्धि दर जुलाई 2024 में 3.7 प्रतिशत रही जबकि बिजली उत्पादन में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

End of Feed