Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा बढ़ा, चावल, काजू, तिलहन, पेट्रोलियम समेत कई वस्तुओं के निर्यात में गिरावट

Trade Deficit: जुलाई में सालाना आधार भारत का निर्यात 1.2 प्रतिशत घटकर 33.98 अरब डॉलर रहा है। एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 34.39 अरब डॉलर था। चावल, काजू, तिलहन, समुद्री उत्पाद, रत्न एवं आभूषण, रसायन तथा सूती धागा और कपड़े समेत कई वस्तुओं के निर्यात में गिरावट हुई।

Trade Deficit: भारत का वस्तुओं का निर्यात तीन महीने सकारात्मक दायरे में रहने के बाद जुलाई में सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत घटकर 33.98 अरब डॉलर रहा है। एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 34.39 अरब डॉलर था। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के अनुसार, देश का आयात जुलाई में करीब 7.45 प्रतिशत बढ़कर 57.48 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 53.49 अरब डॉलर था। इस दौरान कच्चे तेल, चांदी और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का आयात प्रमुख रूप से बढ़ा है।

India trade deficit, India exports

देश का व्यापार घाटा बढ़ा (तस्वीर-Canva)

कच्चे तेल का आयात 17.44 प्रतिशत बढ़कर जुलाई में 13.87 अरब डॉलर हो गया, वहीं चांदी का आयात 439 प्रतिशत उछाल के साथ 16.57 करोड़ डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार, व्यापार घाटा जुलाई में 23.5 अरब डॉलर रहा है। इसी साल जून में यह 21 अरब डॉलर और पिछले साल जुलाई में 19.3 अरब डॉलर था। आयात और निर्यात के अंतर को व्यापार घाटा कहते हैं।

End of Feed