ET NOW Leaders of Tomorrow Awards Season 12: भारत के टॉप MSME और स्टार्टअप्स किए गए सम्मानित, अनुराग ठाकुर बोले- जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

भारत के अग्रणी अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW ने नई दिल्ली में IDFC FIRST Bank Presents ET NOW Leaders Of Tomorrow Awards Season 12 की मेजबानी की। कार्यक्रम में 14 कैटेगरी में उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करने वाले इंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित किया गया।

ET NOW Leaders Of Tomorrow Awards Season 12: भारत के अग्रणी अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW ने नई दिल्ली में IDFC FIRST Bank Presents ET NOW Leaders Of Tomorrow Awards Season 12 की मेजबानी की। उद्यमशीलता की उत्कृष्टता का जश्न मनाने वाले भारत के प्रमुख प्लेटफॉर्म के तौर पर, लीडर्स ऑफ टुमॉरो अवार्ड्स सीजन 12 जिसका थीम था ‘ग्लोबल प्लेटफॉर्म के लिए इंटरप्रेन्योर्स को सशक्त बनाना’(Powering Entrepreneurs for the Global Stage)। इसने उन इंटरप्राइजेज को मान्यता दी जो भारत में आगे बढ़ रहे हैं और वैश्विक बाजार पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहे हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 14 कैटेगरी में उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करने वाले इंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित किया गया, साथ ही तीन IDFC फर्स्ट बैंक राइजिंग स्टार अवार्ड्स और चार एडिटोरियल अवॉर्ड्स भी दिए गए, जिसमें रिगोरस पैन इंडिया स्क्रीनिंग और एक्सपर्ट्स जूरी मूल्यांकन के जरिये चुने गए उभरते इंटरप्राइजेज को प्रदर्शित किया गया।

ET NOW Leaders of Tomorrow Awards Season 12

ET NOW Leaders of Tomorrow Awards Season 12

IDFC FIRST Bank Presents ET NOW Leaders Of Tomorrow Awards Season 12

IDFC FIRST Bank Presents ET NOW Leaders Of Tomorrow Awards Season 12

10 में नाज़ुक पांच से उठकर दुनिया की टॉप 5 पहुंची भारतीय अर्थव्यवस्था

'वैश्विक नेतृत्व के लिए भारत के MSME को सशक्त बनाना' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य भाषण देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कोयला, खान एवं इस्पात पर पार्लियामेंट्री स्टेंडिंग कमिटी के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत 'नाज़ुक पांच' से उठकर दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है और अगले तीन वर्षों में हम वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार हैं। सरकार ने वित्तीय सुधारों, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की पहल और मुद्रा लोन और इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम जैसे लोन पहुंच कार्यक्रमों के माध्यम से MSME का एक्टिव रूप से सपोर्ट किया है। आज भारत में 1.6 लाख से अधिक स्टार्ट-अप और 117 यूनिकॉर्न हैं, जो साबित करते हैं कि हमारे युवा ऐसे इंटरप्राइजेज बना रहे हैं जो दुनिया के मंच पर प्रतिस्पर्धा करते हैं। विकसित भारत 2047 के लिए हमारा विजन MSME द्वारा संचालित है जो गुणवत्ता और इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए ग्लोबल सप्लाई चेन में एकीकृत हो रहे हैं।

End of Feed