Most valued celebrity of 2022: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह Virat Kohli को पीछे छोड़ बने इंडिया के 'सबसे मूल्यवान सेलेब्रेटी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2023, 09:05 PM IST

Ranveer Singh surpasses Virat Kohli: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सबसे मूल्यवान सेलेब्रेटी की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं, खास बात ये है कि उन्होंने इस मामले में क्रिकेटर विराट कोहली को पछाड़ा है, जो पांच साल तक टॉप पोजिशन पर बने हुए थे।

India's most valued celebrity of 2022: एक नई सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी के रूप में उभरे हैं। 181.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ, खास बात ये कि रणवीर सिंह ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ दिया है, जो पांच साल तक टॉप पोजिशन पर काबिज रहे।

Ranveer Singh surpasses Virat Kohli

एक्टर रणवीर सिंह सबसे मूल्यवान सेलेब्रेटी की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं

कॉर्पोरेट जांच और जोखिम परामर्श फर्म, क्रोल (corporate investigation and risk consulting firm, Kroll) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह 2022 में भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी हैं। 'सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2022: बियॉन्ड द मेनस्ट्रीम' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, 181.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सिंह ने क्रिकेटर विराट कोहली को पछाड़ दिया है जिन्होंने पांच साल तक टॉप स्थान पर कब्जा जमाया था।

End of Feed