FY27 में 7.3% की रफ्तार से दौड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, निजी निवेश से लगेगी विकास की छलांग, डेलॉयट का बड़ा दावा

India GDP Growth: डेलॉयट इंडिया के अनुसार निजी निवेश में सुधार और मजबूत खपत के बल पर वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.1 से 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

India GDP Growth : भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में और मजबूत रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। वैश्विक सलाहकार फर्म डेलॉयट इंडिया (Deloitte India) की लेटेस्ट आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 7.1 से 7.3 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, इसके अगले वित्त वर्ष 2027-28 में यह 6.6 से 7.0 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी निवेश में टिकाऊ सुधार से बाजार में अतिरिक्त मांग पैदा होगी, जिससे देश की उत्पादन क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

India GDP growth, India Economic Growth, Deloitte economic outlook, FY27 GDP forecast, private investment revival,

मजबूत बैलेंस शीट और रिकॉर्ड लोन डिमांड: FY27 में भारत की जीडीपी मचाएगी धूम, डेलॉयट ने जताया भरोसा!

घरेलू खपत और बुनियादी ढांचे ने दी आर्थिक मजबूती

डेलॉयट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक दशक में भारत की आर्थिक वृद्धि मुख्य रूप से मजबूत घरेलू खपत और बुनियादी ढांचे में सरकारी निवेश के दम पर आगे बढ़ी है। हालांकि, देश में बेहतर कनेक्टिविटी, व्यापारिक परिस्थितियों में सुधार और कॉर्पोरेट जगत के मजबूत वित्तीय संतुलन के बावजूद निजी निवेश को गति पकड़ने में उम्मीद से थोड़ा अधिक समय लगा है। लेकिन अब स्थितियां तेजी से बदल रही हैं और निजी क्षेत्र निवेश के लिए आगे आ रहा है।

End of Feed