IPO in 2024: भारतीय IPO मार्केट ने एशिया-अमेरिका को छोड़ दिया पीछे, NSE पर 2024 में हुईं 268 लिस्टिंग, कंपनियों ने जुटाए 1.65 लाख करोड़ रु

IPO in 2024: मेनबोर्ड और एसएमई सेगमेंट में सबसे ज्यादा आईपीओ के मामले में भारत दूसरे एशियाई बाजारों को पछाड़ने में सफल रहा। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में NSE पर सबसे ज़्यादा आईपीओ लिस्ट हुए और प्राइमरी मार्केट के ज़रिए सबसे ज़्यादा इक्विटी कैपिटल भी जुटाई गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 रहा आईपीओ वाला साल
  • 268 इश्यू साल भर में आए
  • कंपनियों ने जुटाए 1.65 लाख करोड़ रु

IPO in 2024: साल 2024 मेगा IPO का साल रहा है। प्राइमरी मार्केट ने पिछले साल 1.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक वैल्यू के इश्यू के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। ये राशि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 से जुटाई गई पूँजी (लगभग 86,492 करोड़ रुपये) दोगुनी हो गई, जबकि कुल इश्यू की संख्या 107 रही। चालू वित्त वर्ष में अब तक इश्यू की संख्या 73 हो चुकी है। भारतीय प्राइमरी मार्केट में इस वर्ष सबसे बड़ा आईपीओ - हुंडई मोटर्स इंडिया का रहा, जिसने 27,870 करोड़ रुपये जुटाए। इस इश्यू को 2.4 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसने 2021 में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिसने 21,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। एलआईसी आईपीओ को 3 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

IPO in 2024

2024 रहा आईपीओ वाला साल

ये भी पढ़ें -

End of Feed