Indian Economy Growth Rate: साल 2025-26 में इस दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, इंडिया रेटिंग्स का अनुमान

Indian Economy Growth Rate 2025-26: वित्त वर्ष 2023-24 तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर कोविड-19 वैश्विक महामारी के दुष्प्रभावों से प्रभावित हुई। यहां तक ​​कि आधार प्रभाव ने भी तिमाही जीडीपी वृद्धि को प्रभावित किया।

Indian Economy Growth Rate 2025-26: भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जबकि चालू वित्त वर्ष (2024-25) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने यह अनुमान लगाया है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 और 2023-24 की तरह 2025-26 में भी निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि का प्रमुख चालक होगा। भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछली तीन तिमाहियों में चक्रीय वृद्धि में सुस्ती देखी है। इस रुख के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पलटने की उम्मीद है।

Indian Economy Growth Rate: साल 2025-26 में इस दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, इंडिया रेटिंग्स का अनुमान

वित्त वर्ष 2023-24 तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर कोविड-19 वैश्विक महामारी के दुष्प्रभावों से प्रभावित हुई। यहां तक कि आधार प्रभाव ने भी तिमाही जीडीपी वृद्धि को प्रभावित किया। वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि मजबूत आधार प्रभाव और मई, 2024 में आम चुनाव से प्रभावित हुई। जुलाई-सितंबर की अवधि में निजी क्षेत्र के निवेश में कमजोरी का वृद्धि दर पर असर दिखा।

End of Feed