वर्ल्ड कप में हार के बावजूद क्रिकेटरों पर बरसेगा पैसा ! ये खिलाड़ी 30 सेकंड का लेंगे 10 करोड़

Indian Cricketers Brand Endorsements Fees: वर्ल्ड कप में हार के बावजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की विज्ञापनों से कमाई बढ़ सकती है। प्रमुख क्रिकेटरों को रेप्रेजेंट करने वाली स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनियों ने अपनी विज्ञापन फीस में दो अंकों की बढ़ोतरी की मांग की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिकेटरों पर बरसेगा पैसा
  • एक विज्ञापन डील के लेंगे 10 करोड़
  • विज्ञापन फीस में 30-40% हो सकता है इजाफा

Indian Cricketers Brand Endorsements Fees: वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई। मगर इसके बावजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की विज्ञापनों से कमाई बढ़ सकती है। प्रमुख क्रिकेटरों को रेप्रेजेंट करने वाली स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनियों ने अपनी विज्ञापन फीस में दो अंकों की बढ़ोतरी की मांग की है।

Cricketers Brand Endorsements Fees

वर्ल्ड कप में हार के बावजूद क्रिकेटरों की कमाई बढ़ेगी

उनका मानना है कि फाइनल तक वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का दबदबा रहा, जिसमें हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। इससे ये खिलाड़ी उस देश में और भी लोकप्रिय हो जाएंगे जहां क्रिकेट एक धर्म के समान है।

End of Feed