इस सरकारी बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाईं, 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न

अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो इंडियन बैंक आपके लिए बेहतर मौका लेकर आया है। बैंक ने अपनी दो स्पेशल एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

सरकारी बैंक, इंडियन बैंक ने अपनी दो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इसके तहत, 23 अक्टूबर 2026 से 555 दिनों की जमा राशि पर 6.80% और 777 दिनों की जमा राशि पर 6.75% सालाना ब्याज मिलेगा। 555 दिनों वाली 'इंड ग्रो' (Ind Grow) डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.65% से बढ़कर 6.80% हो गई है, जबकि 777 दिनों वाली 'इंड प्रॉस्पर' (Ind Prosper) डिपॉजिट पर दर 6.60% से बढ़कर 6.75% हो गई है। इन दोनों ही मामलों में ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.15 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी हुई है।

Bank Fd

बैंक एफडी

अन्य बैंकों की तुलना में इंडियन बैंक की FD दरें

बैंक ऑफ इंडिया 999 दिनों की जमा राशि पर अधिकतम 6.85% की दर दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 6.75% तक की दर दे रहा है, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक 6.65% तक की दर दे रहा है। इंडियन बैंक की 555 दिनों की संशोधित दर 6.80% है, जो इस तुलना में बैंक ऑफ इंडिया की सबसे अधिक है। हालांकि, ये दरें जमा की कुछ खास अवधियों (tenures) के लिए हैं और सभी तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट अवधियों पर लागू नहीं होती हैं।

End of Feed