भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता कल से लागू होगा, स्कॉच, व्हिस्की, चॉकलेट से लेकर कारें होंगी सस्ती

भारत और ब्रिटेन के बीच कल से FTA लागू होने जा रहा है। इसके लागू होने से गाड़ी से लेकर चॉकलेट के दाम घटेंगे।

भारत और ब्रिटेन के बीच कल से मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू हो रहा है। कई दौर की बातचीत के बाद 25 जुलाई, 2025 को इस समझौते पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के लागू होने से भारत में ब्रिटेन से आयात होने वाले स्कॉच, व्हिस्की, कारें, सेल्मन मछली, लैम्ब (भेड़ का मांस), मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, चॉकलेट, शीतल पेय, कॉस्मेटिक्स, साबुन, परफ्यूम, शेविंग क्रीम और नेल पॉलिश जैसे कई उत्पाद भारतीय बाजार में सस्ते होंगे। वाहन एवं उनके कलपुर्जे, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातु उत्पादों के साथ-साथ सिरेमिक, कांच, पत्थर और सीमेंट उत्पादों के क्षेत्र को भी इस समझौते का लाभ मिलेगा।

INdia uk fta

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता

छठा मुक्त व्यापार समझौता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में लागू होने वाला यह छठा मुक्त व्यापार समझौता है। इससे पहले भारत मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) और ओमान के साथ ऐसे समझौते लागू कर चुका है। भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ यह समझौता हाल के वर्षों के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौतों में से एक माना जा रहा है। इसके लागू होने से भारत के लगभग 99 प्रतिशत निर्यात को ब्रिटेन के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी।

End of Feed