India Trade Deficit : जून में 59% बढ़ा भारत का व्यापार घाटा, 30.43 अरब डॉलर पहुंचा

भारत का व्यापार घाटा जून 2026 में बढ़कर 30.43 अरब डॉलर पहुंच गया है। सालाना आधार पर व्यापार घाटे में 59% की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़कर 30.43 अरब डॉलर पहुंच गया है।

India Trade Deficit June 2026 : भारत का व्यापार घाटा जून 2026 में बढ़कर 30.43 अरब डॉलर पहुंच गया। मई में यह 28.21 अरब डॉलर था। यानी एक महीने में ही घाटा करीब 2.2 अरब डॉलर बढ़ गया। इसकी बड़ी वजह आयात का निर्यात के मुकाबले ज्यादा रहना और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक व्यापार पर छाया अनिश्चितता का माहौल है। जून के दौरान भारत का कुल निर्यात 40.41 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 70.84 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे दोनों के बीच का अंतर बढ़ गया और व्यापार घाटा अनुमान से भी ज्यादा निकला। बाजार को करीब 26.5 अरब डॉलर के घाटे की उम्मीद थी।

india trade deficit

भारत का व्यापार घाटा बढ़ा

क्या होता है व्यापार घाटा और क्यों बढ़ा?

जब किसी देश का आयात उसके निर्यात से ज्यादा होता है तो दोनों के बीच का अंतर व्यापार घाटा कहलाता है। जून में भारत ने विदेशों से ज्यादा सामान खरीदा, जबकि निर्यात अपेक्षाकृत कम रहा। इसी वजह से व्यापार घाटा बढ़ गया। हालांकि, मई की तुलना में जून में निर्यात और आयात दोनों में कुछ कमी आई, लेकिन आयात का स्तर अब भी काफी ऊंचा रहा, जिससे घाटा बढ़ गया।

End of Feed