India Tea production: देश में चाय उत्पादन अक्टूबर में 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

India Tea production increased : पश्चिम बंगाल में चाय उत्पादन अक्टूबर में बढ़कर 5.49 करोड़ किलो रहा, जबकि 2022 के इसी माह में यह 4.97 करोड़ किलो था।

India Tea production increased : देश में चाय उत्पादन इस साल अक्टूबर में 12.06 प्रतिशत बढ़कर 18.28 करोड़ किलो रहा। पिछले साल इसी माह में यह 16.31 करोड़ किलो था। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में चाय उत्पादन अक्टूबर में बढ़कर 5.49 करोड़ किलो रहा, जबकि 2022 के इसी माह में यह 4.97 करोड़ किलो था।

India Tea production: देश में चाय उत्पादन अक्टूबर में 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

अक्टूबर में 10.43 करोड़ किलो से अधिक का उत्पादन

देश के सबसे बड़े चाय उत्पादक राज्य असम में भी अक्टूबर में 10.43 करोड़ किलो से अधिक का उत्पादन हुआ। पिछले साल इसी महीने में राज्य में 9.07 करोड़ किलो चाय का उत्पादन हुआ था। दक्षिण भारत में उत्पादन आलोच्य महीने में मामूली रूप से घटकर 1.88 करोड़ किलो रहा। एक साल पहले 2022 के अक्टूबर महीने में यह 1.89 करोड़ किलो था।

End of Feed