साल 2030 तक भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार छू लेगा 22 बिलियन डॉलर का आंकड़ा, दोगुनी होगी रफ्तार

भारत की डिजिटल इकोनॉमी अब एक नई रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश का डिजिटल विज्ञापन बाजार साल 2030 तक दोगुना होकर 22 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

भारत में डिजिटल इकोनॉमी के तेजी से विस्तार के साथ डिजिटल विज्ञापन बाजार भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। बाजार अनुसंधान कंपनी RedSeer Consulting की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार अगले पांच वर्षों में दोगुना होकर 2030 तक 22 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

Digital Ad Market

Digital Ad Market (Photo: iStock)

डिजिटल विज्ञापन पर लगातार बढ़ रहा खर्च

पीटीआई (भाषा) के अनुसार, रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल विज्ञापन खर्च की वृद्धि दर व्यापक अर्थव्यवस्था की तुलना में कहीं अधिक तेज है। साल 2025 में यह बाजार लगभग 11 अरब डॉलर का था और इसमें 10 से 15 प्रतिशत की वार्षिक संयुक्त वृद्धि दर (CAGR) दर्ज होने की उम्मीद है। इस हिसाब से 2030 तक इसका आकार 19 से 22 अरब डॉलर के बीच हो सकता है।

End of Feed