अमेरिकी प्रतिबंधों को ठेंगा! बेखौफ बढ़ा भारत-रूस व्यापार; रुपये-रूबल में हुआ 96% भुगतान

अमेरिका ने रूस को आर्थिक रूप से दंडित करने के लिए डॉलर में भुगतान पर प्रतिबंध लगा रखा है। लेकिन, भारत-रूस का व्यापार लगातार बढ़ रहा है और अमेरिकी प्रतिबंधों को ठेंगा दिखाते हुए 96% भुगतान लोकल करेंसी में हुआ।

India-Russia Rupee-Rouble Trade: अमेरिका ने रूस की आर्थिक घेराबंदी के लिए डॉलर में भुगतान से जुड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके अलावा रूस के साथ तेल का व्यापार करने पर अमेरिका ने भारतीय आयात पर भी टैरिफ लगा दिया था। लेकिन, इस सबके बाद भी भारत और रूस का ट्रेड लगातार बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत और रूस के बीच कारोबार में डॉलर की भूमिका लगातार कमजोर होती दिख रही है।रूस के एक वरिष्ठ बैंकर के मुताबिक, दोनों देशों के बीच होने वाले कारोबार का 96 फीसदी भुगतान अब रुपये और रूबल में किया जा रहा है। यानी भारत और रूस अपने कारोबार का बड़ा हिस्सा सीधे अपनी-अपनी स्थानीय मुद्राओं में निपटा रहे हैं।

india russia rupee rouble

अमेरिकी प्रतिबंध बेअसर

96% भुगतान रुपये-रूबल में कैसे हो रहा है?

रूस के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक (Sberbank India) की भारत इकाई के प्रमुख इवान नोसोव ने कहा कि भारत और रूस के बीच भुगतान व्यवस्था अब काफी अच्छी तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच भुगतान में फिलहाल कोई बड़ी परेशानी नहीं है और इसे रूस के दूसरे देशों के साथ भुगतान तंत्रों में सबसे भरोसेमंद व्यवस्थाओं में गिना जा सकता है। रूस और भारत के बीच इस भुगतान ढांचे को विकसित करने में स्बेरबैंक की भी बड़ी भूमिका रही है। मौजूदा समय में 22 रूसी बैंक और 17 भारतीय बैंक दोनों देशों के बीच होने वाले कारोबार को सर्विस दे रहे हैं।

End of Feed