भारत का आरईआईटी मार्केट कैप 2030 तक 25 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद

रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक स्तर पर लिस्टेड रियल एस्टेट वैल्यू में आरईआईटी की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत है, जो कि भारत में यह केवल 19 प्रतिशत है। यह दिखाता है कि भारत के बाजार में विकास की काफी संभावनाएं और जगह है।

भारत का रिटल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) मार्केट आने वाले समय में तेजी से बढ़ेगा। इसकी वजह देश के लिस्टेड रियल एस्टेट वैल्यू में आरईआईटी की हिस्सेदारी मात्र 19 प्रतिशत होना है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। रियल एस्टेट सेवा फर्म वेस्टियन की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि आरईआईटी का मार्केटकैप करीब 38.88 प्रतिशत बढ़कर 2030 तक 25 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो कि 2025 में करीब 18 अरब डॉलर था। इस दौरान आरईआईटी आधारित एसेट्स की वैल्यू बढ़कर 16 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है, जो कि फिलहाल 8.2 लाख करोड़ रुपए है।

Real Estate Business

वैश्विक स्तर पर लिस्टेड रियल एस्टेट वैल्यू में आरईआईटी की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक स्तर पर लिस्टेड रियल एस्टेट वैल्यू में आरईआईटी की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत है, जो कि भारत में यह केवल 19 प्रतिशत है। यह दिखाता है कि भारत के बाजार में विकास की काफी संभावनाएं और जगह है। रिपोर्ट में कहा गया, "रिटेल और अल्टरनेटिव एसेट क्लास के विस्तार के साथ, भारत दुनिया भर में सबसे डायनामिक आरईआईटी बाजारों में से एक के रूप में उभरने के लिए अच्छी स्थिति में है।"

End of Feed