सरकार ने पहली बार जारी किया सेवा उत्पादन सूचकांक, सर्विस सेक्टर की हर गतिविधी पर होगी अब नजर

सरकार ने देश के संगठित सेवा क्षेत्र में कारोबार और गतिविधियों की रफ्तार की जानकारी देने वाले सेवा उत्पादन सूचकांक को जारी कर दिया है। जुलाई के बाद इस सूचकांक को हर महीने 29 तारीख को जारी किया जाएगा।

सरकार ने पहली बार सेवा उत्पादन सूचकांक (Index of Service Production-ISP) जारी किया है। यह एक नया आर्थिक सूचकांक है, जिसके जरिए हर महीने यह पता लगाया जा सकेगा कि देश के संगठित सेवा क्षेत्र में कारोबार और गतिविधियों की रफ्तार धीमी है या तेज। फिलहाल इसे परीक्षण के तौर पर जारी किया गया है और इसका आधार वर्ष 2024-25 रखा गया है।

Index of Service Production

पहली बार जारी हुआ सेवा उत्पादन सूचकांक (AI Generated Image)

सेवा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी

न्यूज एजेंसी भाषा (पीटीआई) अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, संगठित सेवा क्षेत्र के 19 में से 14 उप-क्षेत्रों में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें थोक व्यापार, खुदरा व्यापार, होटल और रेस्तरां (आवास एवं भोजन), सड़क परिवहन, दूरसंचार और बैंकिंग जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। ये सभी मिलकर देश के सेवा क्षेत्र का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा कवर करते हैं।

End of Feed