ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नहीं है भारत, बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

E-Commerce: ई-कॉमर्स कंपनियों की बाजार खराब करने वाली कीमतों के बारे में चिंता जताने के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नहीं है, बल्कि चाहता है कि वे निष्पक्ष और ईमानदार रहें।

E-Commerce: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नहीं है, बल्कि चाहता है कि वे निष्पक्ष और ईमानदार रहें। ई-कॉमर्स कंपनियों के बारे में चिंता जताने के अगले दिन गोयल ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार करने वालों को प्रतिस्पर्धा करने का ‘उचित अवसर’ सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

Piyush Goyal, e-commerce, online marketing

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

गोयल ने बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनियों की बाजार खराब करने वाली कीमतों के बारे में चिंता जताई और देश में छोटे खुदरा विक्रेताओं पर उनके संचालन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंता जताई थी। उन्होंने अपनी आशंकाओं को सार्वजनिक रूप से भी व्यक्त किया और ई-कॉमर्स क्षेत्र के बड़े पैमाने पर वृद्धि के साथ ‘बड़े सामाजिक व्यवधान’ की चेतावनी दी।

End of Feed