ईरान संकट को लेकर भारत पूरी तरह तैयार, कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर संकट नहीं: हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में, भारत ने अपने सोर्स में बदलाव करके अपनी आबादी के लिए एनर्जी की उपलब्धता और किफायत दोनों पक्की की है। भारतीय एनर्जी कंपनियों के पास अब ऐसी एनर्जी सप्लाई तक पहुंच है जो होर्मुज स्ट्रेट से होकर नहीं जाती हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से पूरा मिडिल ईस्ट प्रभावित है। ईरान ने होर्मूज स्ट्रेट बंद करने के ऐलान से कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होगी। इसका असर भारत पर भी होने की आशंका है क्योंकि इस रूट से भारत बड़े पैमाने पर अपनी जरूरत का तेल आयात करता है। होर्मूज रूट बंद होने से तेल सप्लाई प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए उसकी पूरी तैयारी है। तेल और गैस की आपूर्ति जारी रहेगी और कोई बाधा नहीं आएगी। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत दुनिया भर में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का तीसरा सबसे बड़ा आयातक, चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक देश है। मिडिल ईस्ट से होने वाली शॉर्ट-टर्म दिक्कतों से निपटने के लिए देश में क्रूड ऑयल और पेट्रोल, डीजल और ATF जैसे जरूरी पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का बड़ा स्टॉक है।

Iran Crisis

मिडिल ईस्ट संकट

दूसरे रास्ते से तेल लाने का विकल्प खुला

यह भी बताया गया कि पिछले कुछ सालों में, भारत ने अपने सोर्स में बदलाव करके अपनी आबादी के लिए एनर्जी की उपलब्धता और किफायत दोनों पक्की की है। भारतीय एनर्जी कंपनियों के पास अब ऐसी एनर्जी सप्लाई तक पहुंच है जो होर्मुज स्ट्रेट से होकर नहीं जाती हैं। ऐसे कार्गो उपलब्ध रहेंगे और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय रास्ते में कुछ समय के लिए प्रभावित होने वाली सप्लाई को कम करने में मदद करेंगे।

End of Feed