लगातार 5वें हफ्ते घटा विदेशी मुद्रा भंडार, अब खजाने में रह गए इतने पैसे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2023, 11:22 AM IST

Forex In India: अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन पिछले साल वैश्विक घटनाक्रम से पैदा हुए दबावों के बीच आरबीआई ने रुपये की विनिमय दर में गिरावट को रोकने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था

Forex In India:देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.17 अरब डॉलर घटकर 584.74 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले सप्ताह देश का कुल मुद्रा भंडार 3.79 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 586.91 अरब डॉलर था। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन पिछले साल वैश्विक घटनाक्रम से पैदा हुए दबावों के बीच आरबीआई ने रुपये की विनिमय दर में गिरावट को रोकने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था जिससे विदेशी मुद्राभंडार में कमी आई।

forex india

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरा

आरबीआई ने क्या कहा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, छह अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 70.7 करोड़ डॉलर घटकर 519.53 अरब डॉलर रही। इससे पिछले सप्ताह देश का कुल मुद्रा भंडार 3.79 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 586.91 अरब डॉलर था । डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

End of Feed