लगातार सातवें महीने निर्यात में गिरावट, सरकार का दावा-ग्लोबल लेवल पर सुधर रहा है मार्केट

India Export-Import And Trade Deficit: अगस्त में निर्यात में गिरावट दर्ज करने प्रमुख क्षेत्रों में चाय, कॉफी, चावल, मसाले, चमड़ा, रत्न एवं आभूषण, कपड़ा एवं पेट्रोलियम उत्पाद रहे हैं।हालांकि 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 15 ने निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्शायी है।

India Export-Import And Trade Deficit:भारतीय निर्यात में गिरावट का सिलसिला जारी है। अगस्त में पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण क्षेत्रों के लचर प्रदर्शन की वजह से 6.86 प्रतिशत घटकर 34.48 अरब डॉलर रह गया है। यह निर्यात आंकड़ों में गिरावट का लगातार सातवां महीना है। देश का आयात भी अगस्त में 5.23 प्रतिशत घटकर 58.64 अरब डॉलर पर रहा। इस तरह पिछले महीने देश का व्यापार घाटा 24.16 अरब डॉलर पर लगभग स्थिर रहा। हालांकि मासिक आधार पर यह बढ़ा है। इससे पिछले महीने में जुलाई में यह 20.67 अरब डॉलर था।चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि में देश का कुल निर्यात 11.9 प्रतिशत घटकर 172.95 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान कुल आयात भी 12 प्रतिशत गिरकर 271.83 अरब डॉलर रहा।

export-import

ग्लोबल मार्केट का असर

सरकार का दावा कारोबार में सुधार के संकेत

शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 के पहले पांच महीनों में देश का कुल व्यापार घाटा 98.88 अरब डॉलर रह गया जो पिछले साल की समान अवधि में 112.85 अरब डॉलर रहा था।वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इस बारे में संवाददाताओं से कहा कि व्यापार में कुछ सुधार हुए हैं और यह एक अच्छा संकेत है।उन्होंने कहा कि जुलाई के महीने तक व्यापारिक गतिविधियों में एक निराशा थी लेकिन अब तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। जुलाई में देश का निर्यात 15.88 प्रतिशत गिरा था।बर्थवाल ने कहा, "यह दिखाता है कि वैश्विक हालात सुधर रहे हैं। हमेशा ही चिंता का विषय रहने वाला व्यापार घाटा अब ठीक दिख रहा है। यह अर्थव्यवस्था के लिए सुकून देने वाली बात है।"

End of Feed