भारत-चीन व्यापार में तेजी: पहली तिमाही में आयात 28% बढ़ा, भारत का निर्यात भी 27.5% उछला, लेकिन व्यापार घाटा अब भी बड़ी चुनौती

आयात और निर्यात दोनों में वृद्धि के बावजूद भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा अब भी बहुत बड़ा बना हुआ है। पहली तिमाही में भारत ने चीन से 30.8 अरब डॉलर का सामान खरीदा, जबकि चीन को सिर्फ 5.6 अरब डॉलर का निर्यात किया।

भारत और चीन के बीच व्यापारिक गतिविधियां एक बार फिर तेज होती दिख रही हैं। भारत के वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 (अप्रैल-जून) की पहली तिमाही में भारत का चीन से आयात 30.8 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 28 फीसदी अधिक है। वहीं, चीन को भारत का निर्यात 27.5 फीसदी बढ़कर 5.6 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया।

India, China

भारत चीन के बीच बढ़ रहा व्यापार।

हालांकि, आयात और निर्यात दोनों में वृद्धि के बावजूद भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा अब भी बहुत बड़ा बना हुआ है। पहली तिमाही में भारत ने चीन से 30.8 अरब डॉलर का सामान खरीदा, जबकि चीन को सिर्फ 5.6 अरब डॉलर का निर्यात किया। यानी केवल तीन महीनों में भारत का व्यापार घाटा करीब 25.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

End of Feed