Bribery: खुलासा! भारत में आधे से ज्यादा कंपनियां भर-भर दे रहीं घूस, कुछ की मजबूरी तो कोई...

India bribery report: सरकारी विभागों से परमिट या अनुपालन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रिश्वत देना आम बात बन चुकी है। खासकर प्राधिकरण लाइसेंस की डुप्लिकेट प्रति या संपत्ति से जुड़े मामलों में रिश्वत देना एक सामान्य प्रथा है। इस सर्वेक्षण में शामिल 66 फीसदी व्यवसायों ने बताया कि पिछले 12 महीनों में उन्हें रिश्वत देने की आवश्यकता पड़ी।

India bribery report: देशभर के 159 जिलों में लगभग 66 फीसदी व्यापारिक कंपनियों ने पिछले 12 महीनों में रिश्वत दी है। यह चौकाने वाला खुलासा लोकलक्रिकल्स की जारी एक ताजा रिपोर्ट में हुआ है। किइस सर्वे में 18,000 प्रतिक्रियाएं मिली, जिसमें 54 फीसदी कंपनियों ने यह स्वीकार किया कि उन्हें रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया, जबकि 46 फीसदी कंपनियों ने प्रक्रिया में तेज लाने के लिए स्वेच्छा से रिश्वत दी।

Bribery,India bribery report, business corruption in India, companies pay bribe India, localcircles bribery survey,

लगभग 66 फीसदी व्यापारिक कंपनियों ने पिछले 12 महीनों में रिश्वत दी है।

रिश्वत देने की वजहें और प्रक्रिया

रिपोर्ट में बताया गया कि कई कंपनियां नाम न छापने की शर्त पर कहती हैं कि सरकारी विभागों से परमिट या अनुपालन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रिश्वत देना आम बात बन चुकी है। खासकर प्राधिकरण लाइसेंस की डुप्लिकेट प्रति या संपत्ति से जुड़े मामलों में रिश्वत देना एक सामान्य प्रथा है। इस सर्वेक्षण में शामिल 66 फीसदी व्यवसायों ने बताया कि पिछले 12 महीनों में उन्हें रिश्वत देने की आवश्यकता पड़ी।

End of Feed