New Income Tax Law: नए इनकम टैक्स कानून में क्या-क्या बदलेगा? मिले सुझाव, बस मुहर लगना बाकी!

New Income Tax Law: मोदी सरकार नया इनकम टैक्स बिल लाने जा रही है। पुराने इनकम टैक्स कानून में कई तरह के बदलाव होंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को बड़े पैमाने पर सुझाव मिले हैं। यहां जानिए ये क्या-क्या हैं।

New Income Tax Law: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने रविवार को कहा कि पुराने प्रत्यक्ष कर कानून की समीक्षा कर रही इनकम टैक्स विभाग की आंतरिक समिति को कानून की भाषा सरल बनाने, प्रावधानों को बेहतर ढंग से पेश करने और संभावित कराधान जैसी योजनाओं का दायरा बढ़ाने के लिए 'बड़े पैमाने पर' सुझाव मिले हैं। अग्रवाल ने कहा कि समीक्षा पैनल ने ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कुछ अन्य देशों में की गई इसी तरह की समीक्षा कार्रवाई से जुड़े विचार-विमर्श और प्रक्रियाओं का भी अध्ययन किया।

Income Tax Law, New Income Tax Law

बदलेगा इनकम टैक्स कानून (तस्वीर-Canva)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल के अपने बजट भाषण में इनकम टैक्स एक्ट 1961 की व्यापक समीक्षा किए जाने की घोषणा की थी। इस समीक्षा का उद्देश्य इस भारी भरकम एक्ट को संक्षिप्त, स्पष्ट और समझने में आसान बनाना था ताकि कर विवादों में कमी आए और करदाताओं को अधिक कर निश्चितता मिले।

End of Feed