Income Tax: 90000 वेतनभोगी टैक्सपेयर्य टैक्स चोरी करते पकड़े गए, 1070 करोड़ रुपये के किए थे गलत क्लेम

Income Tax Return: इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी संख्या में इनकम टैक्स रिफंड क्लेम करने वालों को पकड़ा है। इसके बाद करीब 90,000 वेतनभोगी व्यक्तियों ने टैक्स से बचने के लिए 31 दिसंबर 2024 तक कुल 1,070 करोड़ रुपये की छूट के गलत दावे वापस लिए हैं।

Income Tax Return: इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी संख्या में रिफंड के गलत दावों का पता लगाया है। सार्वजनक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी क्षेत्र दोनों से 90,000 वेतनभोगी व्यक्तियों ने टैक्स से बचने के लिए 31 दिसंबर 2024 तक कुल 1,070 करोड़ रुपये की छूट के गलत दावे वापस लिए हैं। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इनकम टैक्स विभाग द्वारा किए गए विभिन्न खोज और जब्ती और सर्वे कार्यों के दौरान, यह संज्ञान में आया है कि विभिन्न व्यक्ति अपने आईटीआर में इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C, 80D, 80E, 80G, 80GGB, 80GGC के तहत कटौती का गलत दावा कर रहे हैं, जिससे सरकार को मिलने वाले टैक्स में कमी आ रही है।

Income Tax, Income Tax Department, Income Tax Return, Tax Evasion, Tax Deduction

टैक्स छूट का गलत दावा

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ऐसे व्यक्ति सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बड़ी कंपनियों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, निजी कंपनियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के कर्मचारी हैं। साथ ही, कटौती का गलत दावा करने वालों में से ज्यादातर एक ही कंपनी में काम कर रहे थे।

End of Feed