Income Tax: सावधान! इनकम टैक्स विभाग डिफॉल्टरों पर कसेगा शिकंजा, टारगेट पर 40000 टेक्सपेयर्स

Income Tax: अगर आप किसी भी तरह की टैक्स चोरी करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि इनकम टैक्स विभाग उन व्यक्तियों और व्यवसायों पर राष्ट्रव्यापी कार्रवाई की प्लानिंग कर रहा है जो स्रोत पर एकत्रित टैक्स (TDS/TCS) को कटाने और जमा नहीं कर रहे हैं। इस दायरे में करीब 40,000 टेक्सपेयर्स आ रहे हैं।

Income Tax: इनकम टैक्स अधिकारियों ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग उन व्यक्तियों और व्यवसायों पर राष्ट्रव्यापी कार्रवाई की प्लानिंग कर रहा है जो स्रोत पर एकत्रित टैक्स (TDS/TCS) को कटाने और जमा करने में विफल रहे हैं। वित्त वर्ष 22-23 और वित्त वर्ष 23-24 में की गई टैक्स कटौती के आधार पर करीब 40,000 ऐसे टैक्सपेयर्स जांच के दायरे में हैं।

TDS Defaulter, Income Tax Defaulter

टैक्स चोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई (तस्वीर-Canva)

Income Tax: प्लान तैयार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) ने TDS डिफॉल्ट की पहचान करने के लिए 16-सूत्रीय योजना तैयार की है। अलग से डेटा एनालिटिक्स टीम ने जांच के लिए ऐसे टैक्सपेयर्स की एक विस्तृत लिस्ट तैयार की है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि हमारे पास एनालिटिक्स टीम का डेटा है और हम ऐसे टैक्सपेयर्स से संपर्क करेंगे, अगर वे टैक्स जमा करने से चूक गए हैं तो शुरुआत में उन्हें सूचित करेंगे।

End of Feed