नौकरी बदलते ही पुराने PF अकाउंट का क्या होता है? भूलकर भी न करें ये गलती

नौकरी बदलते समय अक्सर लोगों का ध्यान नई कंपनी, नई सैलरी और नई जिम्मेदारियों पर रहता है। ऐसे में पुराने PF खाते पर ध्यान नहीं जाता।

क्या आपको भी यही लगता है कि नौकरी बदलने के साथ EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि का सफर नए सिरे से शुरू होता है। दरअसल, यह कुछ इस तरह काम करता है कि अगर नई कंपनी भी EPFO के दायरे में आती है तो आपका Universal Account Number (UAN) नहीं बदलता। हालांकि, पुरानी नौकरी में जमा EPF Balance और आपकी पात्र सेवा अवधि को नए मेंबर अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है।

PF

नौकरी बदलते ही पुराने पीएफ खाते का क्या होता है (AI Generated Image)

नया UAN बनवाने की जरूरत नहीं

सबसे पहले तो यही समझ लें कि नई कंपनी में नौकरी शुरू कर रहे हैं, जो EPFO के दायरे में आती है तो आपको नई कंपनी को अपना मौजूदा UAN देना चाहिए।नौकरी बदलने पर हर बार नया UAN लेने की जरूरत नहीं होती। अलग-अलग कंपनियों के साथ अलग Member ID बन सकती हैं, लेकिन इन्हें एक ही UAN से जोड़ा जा सकता है।

End of Feed