PLI scheme: PLI स्कीम का असर, एप्पल इकोसिस्टम से भारत में पैदा होंगे 5 से 6 लाख रोजगार के अवसर

Impact of PLI scheme: देश में आईफोन फैक्टरियों की ओर से इस त्योहारी सीजन में 10,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी दी जाएगी। एप्पल का जोर भारत में निवेश बढ़ाने पर भी है। कंपनी आईफोन के कैमरा मॉड्यूल के उपकरण बनाने के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन और मुरुगप्पा ग्रुप से बातचीत कर रहा है।

Impact of PLI scheme: दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल द्वारा भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाए जाने के कारण अगले एक से दो साल में 5 से 6 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्पल भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से बढ़ा रहा है। सरकार द्वारा भारत में मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम चलाई जा रही है। इसके कारण देश से आईफोन का निर्यात भी बढ़कर एक अरब डॉलर प्रति महीने पहुंच चुका है।

PLI SCHEME

पीएलआई स्कीम।

एप्पल इकोसिस्टम में 2 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा

इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि मौजूदा समय में एप्पल इकोसिस्टम में 2 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसकी इकोसिस्टम में वेंडर्स, उपकरण आपूर्तिकर्ता आदि शामिल हैं। टा इलेक्ट्रॉनिक्स, जो कि एप्पल के लिए दो प्लांट्स चलाता है, वह एप्पल इकोसिस्टम में सबसे अधिक रोजगार पैदा करती है। इसके अलावा फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन भी रोजगार पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही है।

End of Feed