IMF Growth Forecast For India: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)ने मौजूदा वित्त वर्ष और अगले साल के लिए भारत और दुनिया के लिए अहम अनुमान जताया है। उसके अनुसार कि मौजूदा वित्त वर्ष में भी भारत की ग्रोथ दुनिया के अन्य देशों की तुलना में तेज रहेगी। वह अगले साल भी चीन से आर्थिक वृद्धि के मामले में आगे रहेगा। अगले साल साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी रह सकती है। वहीं दुनिया के लिए 2.9 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया है।
भारत की ग्रोथ रेट पिछले साल से रहेगी कम
आईएमएफ ने क्या कहा
आईएमएफ ने आज वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक का जनवरी अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार दुनिया की ग्रोथ 2022 की तुलना में गिरेगी। साल 2022 में यह 3.4 प्रतिशत थी। जो कि गिरकर 2023 में 2.9 प्रतिशत होने का अनुमान है। हालांकि अच्छी बात यह है कि साल 2024 में दुनिया की ग्रोथ रेट बढ़कर 3.1 प्रतिशत होने की उम्मीद है।
वहीं भारत को लेकर आईएमएफ ने कहा है कि भारत की ग्रोथ रेट साल 2023 में 6.1 फीसदी रहेगी। जबकि साल 2024 के लिए आईएमएफ ने भारत की ग्रोथ रेट बढ़ने का अनुमान जताया है। उसके अनुसार साल 2024 में भारत की ग्रोथ रेट 6.8 रहने की बात कही है। साल 2022 में ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी थी।
इसलिए घट रही है ग्रोथ रेट
आईएमएफ के अनुसार ग्रोथ रेट घटने की वजह, महंगाई रही है। जिसकी वजह से दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी थी। इसकी वजह से विकसित देशों की ग्रोथ रेट में गिरावट है। जिसकी वजह से उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में, विकास का अनुमान सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
