लीगल नोटिस को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी! जानें जवाब नहीं देने पर क्या होगा

आजकल ईमेल और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी कानूनी नोटिस भेजे जा सकते हैं। लेकिन अगर आप ऐसे नोटिस का जवाब नहीं देते, तो क्या जेल हो सकती है या कोर्ट में केस हो सकता है?

डिजिटल लीगल नोटिस एक औपचारिक कानूनी सूचना होती है, जिसे ईमेल या कानून के तहत मान्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजा जा सकता है। इसमें किसी विवाद, बकाया भुगतान, अनुबंध या दूसरे कानूनी मामले को लेकर अपनी मांग या शिकायत बताई जाती है। ध्यान रखें कि हर डिजिटल नोटिस अदालत की ओर से नहीं आता। किसी व्यक्ति, कंपनी या वकील की ओर से भेजा गया कानूनी नोटिस और अदालत का समन अलग-अलग होते हैं। इसलिए नोटिस मिलते ही सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि उसे किसने भेजा है और उसमें क्या निर्देश दिए गए हैं।

Notice rules

नोटिस को नजरअंदाज करने पर क्या होगा?

अगर कोई व्यक्ति सामान्य कानूनी नोटिस का जवाब नहीं देता, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा या वह अपने आप दोषी साबित हो जाएगा। हालांकि, नोटिस भेजने वाला व्यक्ति या संस्था आगे कानूनी कार्रवाई कर सकती है। मामले के आधार पर सिविल केस, उपभोक्ता शिकायत या अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। जवाब नहीं देने से आपको अपना पक्ष स्पष्ट करने और विवाद को शुरुआती स्तर पर सुलझाने का मौका भी गंवाना पड़ सकता है। इसलिए नोटिस को बिना पढ़े डिलीट करना या अनदेखा करना सही कदम नहीं है।

End of Feed