सही टर्म इंश्योरेंस प्लान चुनना नहीं है रॉकेट साइंस, इन 4 बातों को माना तो मिलेगी शानदार पॉलिसी

How To Select Right Term Insurance: अच्छा जीवन बीमा टर्म प्लान आप पर निर्भर लोगों को उनकी जरूरतों को पूरा करने की सुविधा देगा। मगर आपको सही टर्म प्लान चुनना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • टर्म प्लान है जरूरी
  • परिवार को मिलती है वित्तीय सुरक्षा
  • कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी

How To Select Right Term Insurance: अपने परिवार को लाइफ की फाइनेंशियल अनिश्चितताओं से बचाने के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान (Term Insurance Plan) लेना सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। इससे आपको मानसिक तसल्ली मिलेगी और ये बीमा प्लान किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में आपकी फाइनेंशियल लायबिलिटी का ख्याल रखेगा। इसके अलावा एक अच्छा जीवन बीमा टर्म प्लान आप पर निर्भर लोगों को उनकी जरूरतों को पूरा करने की सुविधा देगा। सही टर्म प्लान चुनना आसान है। आगे जानिए इसके 4 अहम टिप्स।

चेक करें कि टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको कितना कवरेज चाहिए

मार्केट में उपलब्ध किसी टर्म इंश्योरेंस प्लान को लेने से पहले, यह देख लें कि आपको कितना कवर चाहिए। एक सही फाइनेंशियल प्लान बनाकर यह तय करें। इससे आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में आपका परिवार फाइनेंशियली मजबूत रहेगा। एक सामान्य नियम यह है कि अपनी 10 साल की इनकम को अपना आवश्यक कवर मानें।

End of Feed