अपने बच्चे के नाम PPF अकाउंट कैसे खोलें? जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियम

कोई भी माता-पिता या लीगल गार्जियन अपने नाबालिग बच्चे के नाम पीपीएफ खाता खोल सकते हैं। हालांकि, किसी भी माता या पिता को सिर्फ एक खाता खोलने का अधिकार है। अगर दो बच्चे हैं तो माता और पिता को अलग-अलग एक-एक खाता खोलना होगा।

देशभर के लाखों निवेशकों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक लोकप्रिय निवेश स्कीम है। इसकी वजह निवेश पर रिस्क फ्री रिटर्न और मैच्योरिटी टैक्स फ्री होना है। मौजूदा समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम पर 7.1% की वार्षिक दर से ब्याज मिल रहा है। ऐसे में अपने बच्चे के नाम पर PPF खाता खोलकर, उनके भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपने बच्चे के नाम पर कैसे पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।

पीपीएफ

पीपीएफ (Istock)

एक व्यक्ति एक खाता

एक व्यक्ति अपने नाम पर केवल एक ही PPF खाता खोल सकता है। हालांकि, अपने व्यक्तिगत खाते के अलावा, एक व्यक्ति अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर एक और PPF खाता भी खोल सकता है। लेकिन ध्यान दें कि एक अभिभावक केवल एक ही बच्चे के लिए PPF खाता खोल सकता है। नियमों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के दो बच्चे हैं, तो एक अभिभावक एक बच्चे के लिए और दूसरा अभिभावक दूसरे बच्चे के लिए PPF खाता खोल सकता है। दोनों अभिभावक एक ही बच्चे के नाम पर अलग-अलग PPF खाते नहीं खोल सकते।

End of Feed