खुद कितने घंटे काम करते हैं Narayan Murthy? पत्नी सुधा ने किया खुलासा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 30, 2023, 03:28 PM IST

Narayana Murthy Working Hours: नारायण मूर्ति जिन्होंने युवाओं से 70 घंटे काम करने को बोला वह कितने घंटे काम करते हैं इस पर उनकी पत्नि ने बयान दिया है।

Narayana Murthy Working Hours: इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने चीन को पछाड़ने के लिए युवाओं को हफ्ते में कम से कम 70 घंटे काम करने की सलाह दी था। नारायण मूर्ति के इस बयान के बाद कुछ लोगों इस सलाह का समर्थन किया तो कई लोगों ने इसे गलत बताया। इस बीच नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने अपने पति के काम करने के घंटे के बारे में बताया है। सुधा मूर्ति ने बताया कि नारायण मूर्ति 80 से 90 घंटे काम करते हैं। इसलिए वो इतने घंटे से कम काम करना नहीं जानते।

Narayana Murthy

नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने अपने पति के काम करने के घंटे के बारे में बताया है।

सुधा मूर्ति ने पति नारायण मूर्ति से ली सीख

नारायण और सुधा मूर्ति की शादी को लगभग 45 साल हो गए हैं। जब सुधा मूर्ति से पूछा गया कि उन्होंने इतने वर्षों में नारायण मूर्ति से क्या सीखा है। सुधा ने बताया कि उन्होंने उनसे बहुत सी चीजें सीखी हैं जैसे कि एक लक्ष्य रखें और उसके लिए काम करें। इसके लिए न तो बायीं ओर और न ही दाहिनी ओर ध्यान भटकाएं। वह एक लक्ष्य रखते हैं और उसी पर काम करते रहें।

End of Feed