₹500 और ₹1000 की SIP से 20 और 30 साल में बनेगा कितना बड़ा फंड?

SIP छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाने का फंडा है। अगर आप महीने के 500 से 1000 रुपये का निवेश भी शुरू करते हैं, तो 20 से 30 साल के दौरान अच्छा खासा फंड बना सकते हैं।

SIP To Big Fund : छोटी बचत से बड़ा फंड बनाने के लिए हर महीने हजारों रुपये निवेश करना जरूरी नहीं है। अगर आप हर महीने सिर्फ ₹500 या ₹1,000 की SIP (Systematic Investment Plan) शुरू करते हैं और लंबे समय तक निवेश बनाए रखते हैं, तो कंपाउंडिंग की ताकत से लाखों रुपये का फंड तैयार हो सकता है। हालांकि, इसके लिए निवेश में अनुशासन और धैर्य जरूरी है। आइए समझते हैं कि अनुमानित 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से ₹500 और ₹1,000 की मासिक SIP से 20 और 30 साल में कितना पैसा जमा हो सकता है।

sip mutual fund

छोटी एसआईपी से जमा होगा बड़ा फंड

₹500 की SIP से 20 साल में कितना पैसा बनेगा?

अगर आप हर महीने ₹500 की SIP करते हैं, तो एक साल में आपका निवेश ₹6,000 होगा। 20 साल तक इस निवेश को जारी रखने पर आपकी जेब से कुल ₹1.20 लाख जमा होंगे।

End of Feed