महाकुंभ से होटल और एयरलाइन इंडस्ट्री को मिल रहा बूस्ट, कमाई में हुआ इजाफा

Maha Kumbh: शेयर में तेजी ऐसे समय पर आई है, जब भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का क्रम देखा जा रहा है। सेंसेक्स में बीते एक महीने में 2.28 प्रतिशत की कमजोरी आई है। बनारस होटल्स लिमिटेड वाराणसी में ताज गंगा और ताज नदेसर पैलेस और महाराष्ट्र के गोंदिया में जिंजर होटल का संचालन करती है।

Maha Kumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले से होटल और एयरलाइन इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिल रहा है। यह टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स की सहायक कंपनी बनारस होटल्स जैसी कंपनियों की शेयर कीमतों में वृद्धि में भी दिख रहा है। बीते एक महीने में बनारस होटल्स लिमिटेड के शेयर में 22 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। बुधवार को शेयर 10,062 रुपये पर था।

Maha Kumbh Mela 2025

Maha Kumbh

End of Feed