होनासा कंज्यूमर IPO का प्राइस बैंड फिक्स, 2 नवंबर तक निवेश का है मौका

Honasa Consumer IPO: होनासा कंज्यूमर लिमिटेड की आईपीओ से 1,701 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की योजना है।कंपनी का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलकर दो नवंबर को बंद होगा। एंकर निवेश 30 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे।

Honasa Consumer IPO:होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer) ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 308 से 324 रुपये प्रति शेयर तय कर दिया है। मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे नए जमाने के रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद (एफएमसीजी) ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड की आईपीओ से 1,701 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की योजना है।कंपनी का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलकर दो नवंबर को बंद होगा। एंकर निवेश 30 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे।

HONASA IPO

आईपीओ अपडेट

इतने शेयर होंगे जारी

आईपीओ के तहत 365 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक, निवेशक और अन्य शेयरधारक 4.12 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाएंगे।मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 1,701.44 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल विज्ञापन खर्च पर करेगी जिससे उसे जागरूकता और ब्रांड पहचान बढ़ाने में मदद मिलेगी।गुरुग्राम की इस कंपनी की स्थापना 2016 में पति-पत्नी की जोड़ी वरुण और गजल अलघ ने की थी। इसने मामाअर्थ ब्रांड के साथ शुरुआत की थी।कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

End of Feed