Gold Import of India: कैलकुलेशन की गड़बड़ी से दर्ज हुआ सोने का रिकॉर्ड आयात ! गलती ढूंढने में लगे अधिकारी

Gold Import: इस साल जुलाई के बजट में सरकार द्वारा सोने के आयात पर शुल्क को 15% से घटाकर 6% कर दिया था, जिसके बाद से सोने के आयात में लगातार वृद्धि हुई है। लेकिन इस बढ़ोतरी ने विश्लेषकों को हैरान कर दिया। पर अब इसके सही न होने की बात सामने आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने का रिकॉर्ड आयात गलती से दर्ज
  • गलती ढूंढ रहे अधिकारी
  • बढ़ गया ट्रेड डेफिसिट

Gold Import: नवंबर में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 37.8 बिलियन डॉलर हो गया, जिसकी वजह सोने के आयात में चार गुना वृद्धि रही। भारत का गोल्ड इम्पोर्ट एक साल पहले के सिर्फ 3.44 अरब डॉलर से बढ़कर रिकॉर्ड 14.8 अरब डॉलर हो गया। मगर अब ये कहा जा रहा है कि सोने के आयात का ये आंकड़ा कैलकुलेशन में गलती से इतना अधिक हो गया है। जुलाई में गोल्ड इम्पोर्ट शिपमेंट की कैलकुलेशन का तरीका बदलने के बाद अधिकारियों ने गोदामों में सोने की खेपों की दोहरी गिनती कर दी, जिससे नतीजे में आयात का आंकड़ा बढ़ गया।

Gold Import of India

भारत का सोने का आयात

ये भी पढ़ें -

लगातार बढ़ रहा सोने का आयात

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल जुलाई के बजट में सरकार द्वारा सोने के आयात पर शुल्क को 15% से घटाकर 6% कर दिया था, जिसके बाद से सोने के आयात में लगातार वृद्धि हुई है। लेकिन इस बढ़ोतरी ने विश्लेषकों को हैरान कर दिया। पर अब इसके सही न होने की बात सामने आई है।

End of Feed