HDFC Bank-Tata Motors Tie-Up: टाटा के कमर्शियल वाहनों पर फाइनेंस फैसिलिटी देगा एचडीएफसी बैंक, दोनों में हुआ समझौता

HDFC Bank-Tata Motors Partnership: टाटा मोटर्स के ग्राहकों को अब टाटा मोटर्स के ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म और टाटा ई-गुरु मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए एचडीएफसी बैंक के व्हीकल फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस तक सीमलेस एक्सेस मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स में हुआ समझौता
  • ग्राहकों को मिलेगी फाइनेंस फैसिलिटी
  • कमर्शियल व्हीकल पर मिलेगा फायदा

HDFC Bank-Tata Motors Partnership: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने कमर्शियल व्हीकल कस्टमर्स को डिजिटल फाइनेंशियल सॉल्यूशन प्रोवाइड कराने के लिए एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के साथ साझेदारी की है। कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, दोनों कंपनियों ने इस मामले में एक डील पर साइन किए हैं। टाटा मोटर्स के वाइस-प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (ट्रक) राजेश कौल ने कहा है कि यह साझेदारी नए डिजिटल सॉल्यूशन के जरिए कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। एचडीएफसी बैंक की एक्सपर्टाइज और लोगों तक पहुंच के साथ हमारा टार्गेट अपने ग्राहकों को फाइनेंसिंग विकल्पों की एक बेहतर रेंज प्रदान करना है।

मिलेगा दो खास प्लेटफॉर्म का एक्सेस

इस साझेदारी के तहत, टाटा मोटर्स के ग्राहकों को अब टाटा मोटर्स के ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म और टाटा ई-गुरु मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए एचडीएफसी बैंक के व्हीकल फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस तक सीमलेस एक्सेस मिलेगा।

End of Feed