HDFC Bank Share Price Target 2025: प्रमुख ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने एचडीएफसी बैंक के शेयर पर BUY रेटिंग जारी की है। शेयरखान ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर का यह बैंक बदलाव की ओर बढ़ रहा है और शेयर में रिस्क रिवार्ड आकर्षक है। शेयरखान ने कहा कि एचडीएफसी बैंक का ध्यान अधिक रिटेल डिपॉजिट जुटाने के साथ-साथ कुछ लोन की बिक्री पर है क्योंकि बैंक एलडीआर (लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो) को तेजी से कम करके 85-87 प्रतिशत के सामान्य स्तर पर लाना चाहता है। ऐसे में अगले साल एचडीएफसी बैंक के शेयर को खरीदना बेहतर रहेगा।
एचडीएफसी बैंक के लिए BUY कॉल
ये भी पढ़ें -
पोर्टफोलियो की क्वालिटी को लेकर टेंशन नहीं
शेयरखान ने कहा कि कि सिस्टम लिक्विडिटी में सुधार के साथ-साथ एसेट/लायबिलिटी मिक्स में धीरे-धीरे सुधार से मार्जिन में सुधार का रास्ता साफ होगा। हालांकि, कम ब्याज दर साइकिल के कारण एनआईएम (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) में थोड़ी अस्थिरता आ सकती है; लेकिन इस अवधि में मार्जिन स्थिर रहेगा।
शेयरखान ने कहा कि एचडीएफसी बैंक पोर्टफोलियो की क्वालिटी पर आश्वस्त है, क्योंकि पिछले दो वर्षों में यह पहले से ही धीमा चल रहा था।
HDFC Bank Share Price Target 2025
शेयरखान ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एचडीएफसी बैंक का शेयर प्राइस 2025 में 2000 रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा। इसने BUY रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस को रिवाइज्ड कर 2100 रुपये कर दिया है, जो एनएसई पर शुक्रवार के 1801 रुपये के बंद स्तर से 299 रुपये या 16 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
