HDFC बैंक का कमाल: चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 8% बढ़ा, कमाया ₹20,351 करोड़ का भारी-भरकम मुनाफा।

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 8.04 प्रतिशत बढ़कर 20,350.76 करोड़ रुपये रहा।

HDFC Bank Result: निजी क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने शनिवार को अपने चौथी तिमाही (Q4) के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। बैंक द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) सालाना आधार पर 8.04 प्रतिशत बढ़कर 20,350.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की इसी समान अवधि में बैंक ने 18,834.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि विलय के बाद भी बैंक अपनी विकास दर को मजबूती से बरकरार रखने में सफल रहा है।

HDFC Bank

कितनी हुई कमाई?

समीक्षाधीन तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) के दौरान बैंक की कुल आय में भी वृद्धि देखी गई है। बैंक की कुल आय बढ़कर 89,809 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 89,488 करोड़ रुपये थी। बैंक के लिए एक और सकारात्मक पहलू इसके खर्चों में आई कमी रही। बैंक का कुल खर्च 62,951 करोड़ रुपये से घटकर 62,006 करोड़ रुपये रह गया है, जिसका सीधा असर बैंक के मुनाफे पर सकारात्मक रूप से पड़ा है। यदि एकल (Standalone) शुद्ध लाभ की बात करें, तो इसमें सालाना आधार पर 9.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब 19,221.05 करोड़ रुपये हो गया है।

End of Feed