HAL Target: HAL के पास 97000 करोड़ रु की ऑर्डर बुक, मार्केट एक्सपर्ट ने दी शेयर HOLD करने की सलाह

HAL Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट विनोद के साथ बातचीत में एक दर्शक ने सवाल किया कि उनके पास 4600 रु के भाव पर HAL के 100 शेयर हैं। ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर विनोद ने कहा कि HAL एक फंडामेंटल स्टॉक है। इसे होल्ड करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • HAL के पास 97000 करोड़ रु की ऑर्डर बुक
  • शेयर HOLD करने की सलाह
  • लंबी अवधि के लिए रखें

HAL Share Price Target: सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) का शेयर BSE पर 51.20 रु या 1.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 4419.55 रु पर बंद हुआ। बीते 5 दिनों में कंपनी का शेयर 0.33 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक महीने में 5.69 फीसदी फिसला है। हालांकि HAL का शेयर इसलिए काफी अच्छा माना जा रहा है कि इसके पास मजबूत ऑर्डर बुक है। एक एक्सपर्ट ने HAL के शेयर रखने की सलाह दी है।

halaHAL Share Price Target

HAL को करें होल्ड

ये भी पढ़ें -

End of Feed