HMA एग्रो इंडस्ट्रीज में गुलजेब अहमद बने CEO, शेयरों में 3.62 फीसदी की दिखी बढ़त

गुलजेब अहमद कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक के पद पर बने रहेंगे। गुलज़ेब अहमद, जो वर्तमान में एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज के सीएफओ और पूर्णकालिक निदेशक हैं, को सीईओ नियुक्त किया गया है और उन्हें प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक के रूप में नामित किया गया है।

HMA Agro Industries ने गुलजेब अहमद को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 22 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गई है। इस घोषणा के बाद बुधवार को कंपनी का शेयर 1:55 मिनट पर 3.62% की तेजी देखने को मिली। यह 34.36 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। गुलजेब अहमद अब कंपनी के CEO के साथ-साथ, अपने मौजूदा पदों मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और Whole-time Director की जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे। उन्हें कंपनी में Key Managerial Personnel (KMP) के रूप में नामित किया गया है।

Gulzeb Ahmed

एग्रीकल्चर से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में बढ़त

वह HMA फैमिली ग्रुप के सबसे युवा सदस्य हैं और 2014 में कंपनी से जुड़े थे। तब से उन्होंने कंपनी के विस्तार, ब्रांड की पहचान बढ़ाने और संचालन में उत्कृष्टता लाने में अहम भूमिका निभाई है।

End of Feed