Gujarat Budget 2023: गुजरात के लिए 3.01 लाख करोड़ का बजट पेश, कोई नया टैक्स नहीं; शिक्षा-स्वास्थ्य पर फोकस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 24, 2023, 04:32 PM IST

Gujarat Budget 2023: गुजरात सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य-मां अमृतम योजना के तहत वार्षिक बीमा कवरेज को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है। साथ ही उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लाया है।

Gujarat Budget 2023: गुजरात की भाजपा सरकार ने बजट 2023-24 को शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया। यह बजट पिछले बजट से 20 प्रतिशत से ज्यादा है। विधानसभा चुनाव के बाद शानदार वापसी करने वाली बीजेपी की नई सरकार का यह पहला बजट भी है।

gujarat budget 2023

गुजरात बजट 2023 पेश

वित्त मंत्री ने किया बजट पेश

गुजरात के वित्त मंत्री कानू देसाई ने शुक्रवार को राज्य का बजट पेश किया। गुजरात सरकार ने राज्य के लिए 3.01 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23.38 प्रतिशत अधिक है। इस बजट में नागरिकों पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है।

End of Feed