Stock Market Outlook: 2025 में भी शेयर बाजार में जारी रहेगी तेजी ! टेक, हेल्थकेयर, सेमीकंडक्टर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टरों पर रखें नजर

Stock Market Outlook For 2025: हाल ही में आरबीआई द्वारा सीआरआर में कटौती से लिक्विडिटी की स्थिति में नरमी आने की उम्मीद है। साथ ही सरकारी खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है। इन दो फैक्टरों के कारण इंडस्ट्रियल आउटपुट और उपभोग में सुधार होने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 में शेयर बाजार रहेगा गुलजार
  • जारी रहेगी तेजी
  • कई सेक्टरों पर रखें खास नजर

Stock Market Outlook For 2025: भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के चलते 2025 में भी शेयर बाजार में तेजी जारी रह सकती है। यह बयान सोमवार को एक्सपर्ट ने दिया है। श्रीराम एएमसी में सीनियर फंड मैनेजर, दीपक रामाराजू ने कहा कि कैपिटल गुड्स, टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल सर्विसेज, खपत और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में तेजी आने की उम्मीद है, जबकि सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक और मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे उभरते क्षेत्र निवेशकों का अधिक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। 2024 भारतीय शेयर बाजार के लिए एक उतार-चढ़ाव वाला वर्ष रहा। इसकी वजह अर्थव्यवस्था का धीमा होना, लिक्विडिटी की सख्त स्थिति और सरकारी खर्च में देरी होना था।

Stock Market Outlook For 2025

2025 में शेयर बाजार में आएगी तेजी

ये भी पढ़ें -

सरकार का पूंजीगत खर्च

रामाराजू ने आगे कहा कि हाल ही में आरबीआई द्वारा सीआरआर में कटौती से लिक्विडिटी की स्थिति में नरमी आने की उम्मीद है। साथ ही सरकारी खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है। इन दो फैक्टरों के कारण इंडस्ट्रियल आउटपुट और उपभोग में सुधार होने की संभावना है।

End of Feed